Search

जमशेदपुर : कंज्यूमेक्स मेले में उमड़ रही भीड़, खरीदारी पर जोर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिष्टुपुर तुलसी भवन में चल रहा हैं. दूसरे दिन मंगलवार को भी मेला प्रदर्शनी में काफी भीड़ देखी गई. मेले में आने वाले 100 से अधिक लोगों का आरोग्यम द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच की गयी. तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं में अधिकतर खून की कमी को देखते हुए निःशुल्क एनिमिया की जांच की जायेगी. यह प्रदर्शनी मेला जमशेदपुर की महिलाओं में अत्यंत लोकप्रिय है. महिलाएं बड़ी संख्या में यहां आकर खरीदारी कर रही हैं. मंच की अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं सचिव सीमा अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय इस मेल में दुर्गा पूजा एवं दीपावली से संबंधित अनेक समान लोगों को सही दाम पर व एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं. भाग दौड़ की जिंदगी में समय की बचत को देखते हुए यह प्रदर्शनी मेला पिछले 31 वर्षों से मील का पत्थर साबित होता रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-one-ied-and-two-spike-holes-recovered-in-goilkera/">किरीबुरू

: गोइलकेरा में एक आईईडी और दो स्पाइक होल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp