Search

 
 
 

जमशेदपुर : विंटेज व क्लासिक कार एवं बाइक प्रदर्शनी में उमड़ी दर्शकों का भीड़

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील द्वारा शनिवार को स्थानीय गोपाल मैदान में विंटेज और क्लासिक कार एंड बाइक प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया. इस विंटेज और क्लासिक कारों और बाइक्स की प्रदर्शनी में कारों एवं बाइक्स एक शानदार संग्रह दिखा. इस प्रदर्शनी में पुराने कार एवं बाइक्स को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग पुराने कार एवं बाइक्स के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे. हालांकि आम लोगों को प्रदर्शनी में रखे गए कार एवं बाइक्स के पास जाने के अनुमति नहीं थी. इस प्रदर्शनी में कुल 58 बाइक्स एवं कार को शामिल किया गया है. देश के कोने-कोने से लोग अपनी अनोखी गाड़ी के साथ इस विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आए हैं. [caption id="attachment_565532" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/JSR-vintage-kar-rally-2_439.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रदर्शनी में लगी कार.[/caption] इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-meeting-of-poshan-sakhi-sangh-discussion-on-picketing-the-assembly/">कोडरमा

: पोषण सखी संघ की बैठक, विधानसभा पर धरना देने को लेकर हुई चर्चा

आकर्षण का केंद्र बनी 1963 मॉडल ट्रंफ कार

विंटेज और क्लासिक कारों और बाइक्स की प्रदर्शनी में 1963 मॉडल की लाल रंग की ट्रंफ कार लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी. इस कार के पहले मालिक हिंदी सिने जगत के मशहूर स्टार कलाकार जैकी श्रॉफ हैं. हिंदी फिल्म जो जीता वहीं सिंकदर में इस कार पर आमिर खान एवं जूही चावला पर एक गाना फिल्माया गया था. फिलवक्त इस गाड़ी के चौथे मालिक सैकत दत्ता हैं जो कोलकाता निवासी हैं. उन्होंने इस कार को 2006 में खरीदा. उन्होंने बताया कि हर सप्ताह के अंत में वो इस कार को लेकर निकलते हैं तो लोग कार को देखते रह जाते है. लोग इस कार के साथ फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं. उन्होंने बताया कि यह बहुत ही खर्चीला साधन है. एक सवाल के जवाब में दत्ता ने बताया कि यह कार एक लीटर में चार किलोमीटर का माइलेज देती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही