Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : संगीतमय श्रीराम कथा में  उमड़ रही है भक्तों की भीड़

Jamshedpur : सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. कथा का शनिवार को चौथा दिन है. सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से श्रीराम मंदिर स्थापना के तीसरे वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा 28 फरवरी तक चलेगी. कथा का वाचन करने के लिये श्री अयोध्याधाम से पंडित गौरांगी गौरी पहुंची हुई हैं. [caption id="attachment_564950" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/logo-ki-bhid.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> सिदगोड़ा में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/ips-anish-gupta-retired-to-go-on-central-deputation-will-contribute-to-cbi/">केंद्रीय

प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित हुए IPS अनीश गुप्ता, सीबीआई में देंगे योगदान

श्रीराम की कथा सुन भाव-विभोर हुये भक्त

पंडित गौरांगी गौरी की ओर से सुनायी जा रही श्रीराम कथा से भक्त भाव-विभोर हो रहे हैं. श्रीराम के जन्म पर कथा वाचन करते हुये कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था. बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया था. भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा. भगवान राम का जन्म होते ही लोगों ने मीठी-मीठी तालियां बजाकर भगवान का नाम लिया. जन्म होते ही अयोध्यावासी हर्षित हो गए थे. मिठाइयां बांटी गयी थी.

इनका मिल रहा है सहयोग

सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, झारखंड स्टेट बार कॉउन्सिल के वाईस चैयरमेन राजेश शुक्ल, मुन्ना अग्रवाल, सतीश पूरी, गुरुदेव सिंह राजा, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, संतोष कुमार, प्रशांत पोद्दार, चिंटू सिंह, महेंद्र यादव, अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, अधेन्दू बनर्जी, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा एवं तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश साहू, महेंद्र यादव, संजीव सिंह, कल्याणी शरण, धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, दीपक झा, मंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, उमेश साव, इकबाल सिंह का सहयोग मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-trouble-in-running-the-house-relief-from-bus-inflation/">अब

घर चलाने में आफत, बस महंगाई से मिले राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही