Search

 
 
 

जमशेदपुर : पंडालों में मां महागौरी की पूजा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर में सोमवार की सुबह से महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा अर्चना को लेकर पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है. विशेषकर महिलाएं पूजा पंडाल में मां की पूजा एवं पुष्पांजलि देने के लिए पहुंचने लगी हैं. नवरात्र महापर्व में महाअष्टमी का बड़ा महत्व होता है. महिलाएं आज के दिन अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए व्रत व उपवास करती हैं. पूजा अर्चना के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर फलाहार करती हैं. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-devotees-thronged-temples-on-mahashtami/">सरायकेला

: महाष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

मां भगवती की विशेष पूजा की जाती है

नवरात्र में महाअष्टमी और महानवमी को बहुत ही विशेष माना जाता है. इस दिन मां भगवती की विशेष पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है. शास्त्रों में माता को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं. इस दिन मां भगवती के सिद्ध स्वरूपों की पूजा की जाती है और मां दुर्गा से उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की जाती है. वहीं, दुर्गाष्टमी को लेकर मान्यता है कि महागौरी को प्रसन्न करने से जीवन में सभी प्रकार के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और सभी काम सफल होते हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-of-shakti-welfare-trust-planted-saplings-on-durgotsav/">आदित्यपुर

: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की महिलाओं ने दुर्गोत्सव पर किया पौधरोपण

भोग के बढ़े दाम

महाअष्टमी के दिन भोग प्रसाद का बड़ा महत्व होता है. पूजा पंडाल व समितियों द्वारा लोगों को भोग उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है. कहीं लोगों को बैठाकर भोग खिलाया जाता है तो कहीं पूजा कमिटियों द्वारा भोग के लिए शुल्क निर्धारित है. वहीं, इस वर्ष बढ़ती महंगाई को देखते हुए पूजा समितियों द्वारा भोग शुल्क में इजाफा किया गया है. पहले भोग 30 से 50 रुपए तक प्राप्त हो जाते थे लेकिन इस वर्ष 70 से 100 रुपए भोग की हांडी का शुल्क पूजा समितियों द्वारा लिया जा रहा है. इसके पीछे बढ़ी हुई महंगाई को कारण बताया जा रहा है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dussehra-celebration-in-urban-areas-as-well-as-in-rural-areas/">आदित्यपुर

: शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी दशहरे की धूम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही