Search

 
 
 

जमशेदपुर : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सावन की अंतिम सोमवारी पर शहर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के नारों से शिवालय गूंजायमान हो गया. भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए दूध, जल, फल-फूल, बेलपत्र, धतुरा अर्पित किये. सनातन धर्म में सावन माह का बड़ा महत्व होता है विशेष कर सोमवार का दिन. महिलाएं अपने सुहाग एवं घर-परिवार की सुख शांति की कामना के साथ भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना कर दिनभर उपवास रखती है. कुंवारी कन्याएं मनोवांछित जीवन साथी के लिए सोमवार का व्रत करती हैं. कई मंदिरों में शाम को भगवान शिव का विशेष श्रृंगार एवं भव्य आरती की जाएगी. विभिन्न संगठनों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crowds-gathered-for-jalabhishek-in-pagodas-on-the-last-monday-of-sawan/">चक्रधरपुर

: सावन के अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही