Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Jamshedpur (Rohit kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह निवासी सीआरपीएफ जवान राजीव रंजन सिंह की बिलासपुर के पास शनिवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी. सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार कर लिए स्वर्णरेखा बर्निंग घाट लाया गया, जहां सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. राजीव पूर्व में बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी भी रह चुके थे. स्पोर्ट्स कोटा में ही उन्हें नौकरी मिली थी. दो वर्ष पूर्व उनकी शादी बिहार में हुई थी. [caption id="attachment_624794" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/01rc_m_13_01052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गार्ड ऑफ ऑनर देते सीआरपीएफ के जवान[/caption] उनके परिवार में दो वर्ष का एक बेटा और पत्नी है. घटना के संबंध में राजीव के बड़े भाई ने बताया दो दिन पूर्व राजीव अपने घर जमशेदपुर आ रहे थे. इसी दौरान रायपुर से बिलासपुर के बीच में ट्रेन से गिरकर राजीव की मौत हो गई. उनके अंतिम संस्कार में बास्केटबॉल नेशनल टीम के पूर्व कप्तान जेपी सिंह के साथ-साथ कई उनके पुराने मित्र और अनेक घर के लोग शामिल हुए. सभी ने राजीव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही