Search

 
 
 

Jamshedpur : दस दिन में एक लाख फॉर्म स्वीकृत करने का सीएस ने दिया निर्देश

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंंड सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरने में तेजी लाने का निर्देश मुख्य सचिव (सीएस) एल ख्यांगते ने दिया. सभी जिले के उपायुक्त को भेजे आदेश में उन्होंने कहा कि 10 दिनों में एक लाख फॉर्म की स्वीकृति देना सुनिश्चित करें. जिससे लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा सके. उन्होंने कई जगहों से इंटरनेट कनेक्शन एवं सर्वर की गड़बड़ी के कारण ऑनलाइन इंट्री में उत्पन्न हो रहे व्यवधान को देखते हुए ऑफलाइन आवेदन प्रपत्र स्वीकार करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-hearing-in-ngt-on-23rd-in-case-of-demolition-of-150-houses-of-bhuiyandih/">Jamshedpur

: भुईयांडीह के 150 घरों को तोड़ने के मामले में 23 को एनजीटी में सुनवाई
ऑफलाइन आवेदनों का डिजिटलाइजेशन एवं आधार ऑथेंटिकेशन ऑफलाइन ही किया जाएगा. दूसरी ओर मंगलवार को भी जिले 255 जगहों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें पांच हजार से ज्यादा आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री की गई. हालांकि उससे ज्यादा आवेदन जमा हुए हैं. मंगलवार को तीसरे दिन भी जिले के केंद्रों पर महिलाओं की भीड़ दिखी. हालांकि आज अफरातफरी जैसी स्थिति नहीं रही. जिले के वरीय अधिकारियों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां की स्थिति का आंकलन किया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-water-level-of-chandil-dam-reached-181-45-meters/">Chandil

: 181.45 मीटर पहुंचा चांडिल डैम का जलस्तर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही