Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रविंद्र भवन में 26 मार्च को होगा विशेष बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अभया बनर्जी फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करती रही है. इसी क्रम में संस्था द्वारा 26 मार्च को साकची स्थित रविंद्र भवन में विशेष बच्चों के लिए एक कार्यक्रम "अभिव्यक्ति" का आयोजन किया जाएगा. इसमें शहर में विशेष बच्चों के लिए संचालित आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ जे बनर्जी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-meet-csr-chief-of-tata-power-to-stop-pollution/">जमशेदपुर

: प्रदुषण रोकने को लेकर टाटा पावर के सीएसआर चीफ से मिले बस्तीवासी

बच्चों को किया जाएगा पुरस्कृत

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी विशेष और दिव्यांग बच्चों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा संस के वरीय उपाध्यक्ष एनके शरण और विशिष्ट अतिथि के रूप में टैगोर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ एचएस पाल उपस्थित रहेंगे. संस्था के अध्यक्ष डॉ बनर्जी ने जमशेदपुर वासियों से अपील की है कि विशेष एवं दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अधिक से अधिक संख्या में जरूर आएं और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही