Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पोइला बोइशाख पर 16 अप्रैल को बंगाल क्लब में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पोइला बोइशाख बंगाली समुदाय के लिए बड़ा महत्वपूर्ण होता है. उनका नया वर्ष पोइला बोइशाख से शुरु होता है. इस वर्ष पोइला बोइशाख 15 अप्रैल को है. इस अवसर पर शहर में बंगाली समुदाय की प्रमुख संस्था बंगाल क्लब द्वारा रविवार 16 अप्रैल को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी बंगाल क्लब के महासचिव देवाशीष नाहा ने दी. उन्होंने बताया कि पोइला बोइशाख के अवसर पर रविवार की संध्या में कोलकाता के प्रसिद्ध बंगाली कलाकार राजदीप मुखर्जी अपने साथियों के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे. राजदीप मुखर्जी बंगाली सारे गा मा पा म्यूजिकल कार्यक्रम मे सेमिफाइनलिस्ट रहे है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-kps-chairman-jitendra-kumar-shadangi-will-be-honored-by-maryland-state-university-of-usa/">चक्रधरपुर

: केपीएस के चेयरमैन जितेंद्र कुमार षाड़ंगी को यूएसए की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी करेगी सम्मानित

मंदिरों में की जाती है विशेष पूजा पाठ व प्रार्थना

[caption id="attachment_608767" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/debashish-naha_437.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बंगाल क्लब के महासचिव देवाशीष नाहा[/caption] इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले कल्ब के सदस्यों एवं बंगाली समुदाय के लिए भोज का आयोजन किया गया है. जिसमें विशेष रूप से बंगाली व्यंजन रहेंगे. नाहा ने बताया कि पोइला बोइशाख के अवसर पर केवल क्लब के सदस्यों के लिए गेट टू गेदर का आयोजन किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में नाहा ने कहा कि बंगाली समुदाय द्वारा नव वर्ष के दिन मंदिरों में पूजा पाठ कर विशेष प्रार्थना की जाती है. दरअसल जैसे लोग अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर खुशी मनाते है उसी तरह बंगाली समुदाय बंगाली नव वर्ष के प्रथम दिन को त्योहार के रूप में मनाते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही