Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वर्ण जयंती वर्ष की तयारी को लेकर ग्राहक पंचायत ने की बैठक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड की प्रांत की बैठक रविवार को जुगसलाई स्थित एक होटल में आयोजित हुई. बैठक का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर हुआ. बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष विमला हेम्ब्रम ने की. इस अवसर पर डॉली परिहार ने ग्राहक गीत गाया. वहीं संगठन मंत्र का वाचन पर्यावरण संरक्षण विंग के प्रमुख राहुल ने किया. प्रांत के संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने स्वर्ण जयंती वर्ष के विषय एवं संगठन द्वारा विगत वर्ष के किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पेसा एक्ट, वन रक्षा अधिनियम, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ एमओयू, ग्राहक हित से संबंधित ज्ञापन, साहित्य निर्माण, झारखंड के विभिन्न जिलों में प्रवास इत्यादि विषयों पर कार्य करने की योजना पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-villagers-will-go-on-hunger-strike-against-tata-steel-on-july-12/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील के खिलाफ ग्रामीण 12 जुलाई को करेंगे भूख हड़ताल

पदाधिकारियों ने रखे अपन-अपने विचार

पर्यावरण संरक्षण विंग राहुल, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख रवि प्रकाश सिंह और कोषाध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी ने आगामी योजना और कार्यों के बारे में जानकारी दी. स्वर्ण जयंती समारोह में संगठन की क्या गतिविधियां होंगी और केंद्र को इस संदर्भ में प्रांत से क्या अपेक्षाएं है, इस विषय पर प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने विस्तार से अपने विचार रखें. कल्याण मंत्र सदस्या सरिता सिंह ने प्रस्तुत की. इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्ण जयंती समारोह के सह संयोजक उमेश गुप्ता, महिला जागरण प्रकोष्ठ की सदस्या सरिता सिंह, सदस्य रौशन साह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉक्टर अनिता शर्मा उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही