Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिजली बिल अपडेट के नाम पर सीतारामडेरा के व्यक्ति से साइबर ठगी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में आए दिन बिजली बिल बकाया के नाम पर लोगों से साइबर ठगी की जा रही है. इसको लेकर जिला साइबर पुलिस और बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं को मैसेज कर ऐसे ठगी से बचने के उपाय बताती रहती है. बावजूद इसके लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है जहां साइबर ठगों ने ईस्ट बंगाल कॉलोनी निवासी प्रवीर भट्टाचार्य को अपने झांसे में लेकर उनके खाते से कुल 60,364 रुपये की अवैध निकासी कर ली. जानकारी मिलने पर प्रवीर सीतारामडेरा थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत की. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-outcry-for-drinking-water-in-guhiyapal-villagers-are-digging-wells-with-shramdaan/">बहरागोड़ा

 : गुहियापाल में पेयजल के लिए हाहाकार, ग्रामीण श्रमदान से खोद रहे हैं कुआं

बिजली बिल बकाया के नाम पर की ठगी

प्रवीर ने अपनी शिकायत में बताया है कि 1 अप्रैल को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि उनकी बिजली बिल अपडेट नहीं है जिस कारण उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा. जारी रखने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर 9883421215 पर संपर्क करे. संबंधित नंबर पर संपर्क करने पर ठग ने उन्हें क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करवाया और 10 रुपये का पेमेंट करवाया. इसके बाद ठग ने ऑटोमेटिक मैसेज एप डाउनलोड कराया. इसके बाद उनके आईडीबीआई बैंक के खाते से 30,560 और आरबीएल बैंक से 29,804 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही