Search

जमशेदपुर : देश के मशहूर डॉक्टरों से साइबर ठगी करने वाला रिमांड पर

Jamshedpur (Rohit kumar) : दुबई में विश्व स्तर पर डॉक्टरों का सेमिनार कराने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले विशाल पांडे को नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने 15 फरवरी को पश्चिम बंगाल के कुल्टी से गिरफ्तार किया था. विशाल पर जमशेदपुर के टीएमएच के भी एक डॉक्टर से 1.81 लाख ठगी का आरोप था. इसको लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर साइबर पुलिस विशाल को रिमांड पर लेकर शहर पहुंची जहां उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. आरोपी विशाल पांडे पर दुबई में विश्व स्तर पर डॉक्टरों का सेमिनार कराने के नाम पर 18 से अधिक मशहूर डॉक्टरों से कथित रूप से पांच करोड़ रुपये ठगने का आरोप है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-woman-dies-of-snake-bite-in-naxalite-affected-area-tumbahka/">किरीबुरू

: नक्सल प्रभावित क्षेत्र तुम्बाहका में सांप कांटने से महिला की मौत

31 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज कराई गई थी शिकायत 

विशाल पांडे ने दुबई में डॉक्टरों का सेमिनार कराने तथा उसमें शामिल कराने का झांसा देकर टीएमएच के डॉक्टर से बारी-बारी कर कुल 1.81 लाख की ठगी की थी. विशाल पांडे वर्ष 2017 में ग्लेन मार्क कंपनी में फाइनेंस कंट्रोलर ऑफिसर (एफएसओ) के पद पर कार्यरत था. नौकरी ठीकठाक चल रही थी लेकिन नोटबंदी के दौरान नौकरी चली गई. इसके बाद उसने चिकित्सकों के लिए ब्लैक मनी को एक्सचेंज कराया. इस दौरान उसे लगा कि डॉक्टरों के पास काफी पैसे होते हैं तो उन्हें ठगने की साजिश रची और धीरे-धीरे सेमिनार और विदेशी टूर के नाम पर जालसाजी करने लगा. विशाल अपनी पहचान छुपाकर दिसंबर 2021 से अलग-अलग राज्यों के डॉक्टरों को ठगता था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp