Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साइबर बदमाशों ने क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का आदमी बताकर उड़ाये 1.48 लाख

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले सुदीप कुमार बनिक साइबर ठगी के शिकार हो गये. उनके मोबाइल पर फोन करके बताया  बताया गया कि वह क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बोल रहा है. उसके बाद मेल पर आये ओटीपी नंबर मांग लिया. नंबर देने के बाद खाते से दो बार में 1.48 लाख रुपये की अवैध रूप से निकासी साइबर बदमाशों ने कर ली. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-boundary-wall-was-being-built-on-anothers-land-beaten-up-for-protesting-four-injured/">जमशेदपुर

: दूसरे की जमीन पर बना रहा था चहारदीवारी, विरोध करने पर पीटा, चार घायल

शाम चार बजे किया था फोन

सुदीप का कहना है कि 15 दिसंबर 2021 को उनके मोबाइल पर शाम के 4 बजे फोन आया था. कॉल करने वाले ने कहा कि वह क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बोल रहा है. क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए नंबर मांगा और मेल पर आने के लिए कहा. मेल पर आये ओटीपी नंबर को भी मांगा. इसके बाद उनके एसबीआई खाते से कैसे रुपये की अवैध रूप से निकासी हो गयी. उन्हें इसका मैसेज नहीं मिला.

तीन दिन पहले मिली निकासी की जानकारी

सुदीप का कहना है कि उनके बैंक से 2-3 दिन पहले फोन आया था कि खाते का बैलेंस 1.11 लाख रुपये है. इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल पर बैलेंस चेक किया तब पता चला कि 15 दिसंबर को दो बार करके 1.48 लाख रुपये की निकासी हो गयी है. इसके बाद सुदीप अपने बैंक में जाकर पूरी जानकारी ली फिर बिष्टुपुर साइबर थाने में पहुंचे और साइबर बदमाशों के खिलाफ ठगी करने का एक मामला दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें:घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-driver-absconded-with-the-tractor-leaving-the-sand-loaded-on-the-railway-track/">घाटशिला

: रेलवे ट्रैक पर बालू लदा डाला छोड़ चालक ट्रैक्टर लेकर फरार
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही