Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साइबर बदमाशों ने परसूडीह व मून सिटी के दो लोगों को लगाया 63 हजार का चूना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साइबर बदमाश रोज ठगी का नया तरीका अपना रहे हैं. रविवार की बात करें तो साइबर बदमाशों ने एक खाताधारक की समस्या का समाधान करने के नाम पर स्लाइस एप डाउनलोड करवाया और खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिये. दूसरी घटना परसूडीह की है. किरायदार बनने के नाम पर 13000 रुपये उड़ा लिये. दोनों मामला साइबर थाना बिष्टुपुर में दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें:विश्वविद्यालयों">https://lagatar.in/lack-of-assistant-teachers-in-universities-jharkhand-is-lagging-behind-in-providing-quality-education/">विश्वविद्यालयों

में सहायक अध्यापकों की कमी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में पिछड़ रहा झारखंड

केस वन : एक रुपया भेजकर 13000 उड़ाए

परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा के रहने वाले बिनोद कुमार को 27 जनवरी को फोन आया कि मैं अमित कुमार बोल रहा हूं और आर्मी में नौकरी करता हूं. अमित ने कहा कि उसे किराया में मकान चाहिये. इस बीच 6,500 रुपये में किराया तय हो गया. अमित ने इसके पहले अपना आधार कार्ड और आइ कार्ड भी वाट्स एप पर भेजा था. उसने फोन पर कहा कि आर्मी के मर्चेंट कार्ड से पैसा पेमेंट करेंगे. ठीक आधे घंटे बाद उसने फिर फोन किया और कहा कि नेट बैंकिंग योना से रुपये भेजेंगे. पहले उसने बिनोद को एक रुपये का मैसेज भेजा. मैसेज रिसीव करते ही एक रुपया क्रेडिट हो गया. इसके बाद उसने 13000 रुपये का मैसेज भेजा. मैसेज रिसीव करते ही विनोद के खाते से 13000 रुपये कट गये. तब उसे ठगी के शिकार होने का अंदाजा लगा.

केस टू : क्रेडिट कार्ड समस्या का समाधान कराने में गंवा दिए 50 हजार

उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी डिमना रोड के रहने वाले विवेकानंद अधिकारी के पास एक्सीस बैंक का क्रेडिट कार्ड है. कुछ समस्या होने पर उन्होंने ऑनलाइन हेल्प लाइन नंबर खोजकर फोन किया. इसपर वापसी में जवाब आया कि समस्या का समाधान करने के लिए स्लाइस एप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया. उसने उसे सबमिट करने के लिए कहा. इसके बाद 9 डिजिट का आइडी पूछा था. नंबर बताते ही कुछ देर में ही क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये कट गये. इसके बाद वे अपनी समस्या को लेकर साइबर थाने पर पहुंचे और मामला दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-snatched-near-golmuri-constable-school/">जमशेदपुर

: गोलमुरी आरक्षी स्कूल के पास झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई
  [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही