Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साइबर बदमाशों ने एसीबी के डीएसपी अंजनी तिवारी का फेसबुक अकाउंट किया हैक, परिचितों को कॉल करके मांग रहा पैसा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  साइबर बदमाशों ने कोल्हान एसीबी के डीएसपी अंजनी तिवारी का फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया है. इसके बाद साइबर बदमाश उनके परिचितों को कॉल करके लोगों से पैसे की मांग कर रहा है. इसकी भनक मिलते ही कई लोगों ने अंजनी तिवारी को फोन करके घटना की जानकारी दी. इसके बाद वे हैरान रह गये. सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत बिष्टुपुर के साइबर थाने में लिखित रूप से की. इसे भी पढ़ें: चारा">https://lagatar.in/no-scam-other-than-fodder-scam-tejashwis-question-agitated-over-the-punishment-of-his-father/">चारा

घोटाले के अलावा कोई स्कैम नहीं हुआ? पिता को सजा पर भड़के तेजस्वी का सवाल

इसके पहले भी पुलिस अधिकारियों का हैक हो चुका है फेसबुक

किसी पुलिस अधिकारी का फेसबुक अकाउंट हैक करना कोई नई बात नहीं है. इसके पहले साकची थानेदार इंसपेक्टर राजीव कुमार  का भी फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था. इसके बाद वाट्स एप कॉल करके साइबर बदमाश बीमारी का बहाना बनाकर रुपये की मांग कर रहा था. तब भी मामला साइबर थाने तक पहुंचा था. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-ran-away-from-sidgora-by-uprooting-the-iron-gate-in-broad-daylight/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा से दिनदहाड़े लोहे का गेट उखाड़कर ले भागे चोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही