Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिष्टुपुर कांट्रेक्टर एरिया के रहने वाले अंकित माड़िया से साइबर बदमाशों ने रुपये कमाने का झांसा देकर खाते से 1.59 लाख रुपये उड़ा लिये. जबतक अंकित को साइबर बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी मिलती उसके पहले खाते के रुपये खाली हो गये थे. घटना की लिखित शिकायत अंकित ने साइबर थाने में 3 जनवरी को ही की थी, लेकिन साइबर थाने में मामला गुरुवार को दर्ज किया गया है. अब पुलिस मामले की जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-vandalism-and-firing-in-house-for-not-paying-extortion-people-in-panic/">बोकारो
: रंगदारी नही देने पर घर में की तोड़फोड़ और फ़ायरिंग, दहशत में लोग
में काउंसिल vs वकीलों की क़ानूनी लड़ाई शुरू, वकीलों को मिले नोटिस पर HC ने लगायी रोक [wpse_comments_template]
: रंगदारी नही देने पर घर में की तोड़फोड़ और फ़ायरिंग, दहशत में लोग
वाट्सएप पर भेजा था मैसेज
अंकित का कहना है कि साइबर बदमाशों ने उनकी मोबाइल पर 26 दिसंबर को वाट्सएप मैसेज भेजा था. मैसेज में लिखा हुआ था कि टेलीग्राम के माध्यम से घर बैठे रोज रुपये कमाया जा सकता है. इसी के झांसे में अंकित आ गये थे.पहले साइबर बदमाशों ने खाते में भेजा रुपये
साइबर बदमाशों ने अंकित की मोबाइल पर कुछ पेज भेजा और कहा कि इसे भरने पर ही रुपये मिलेंगे. पहली बार तो पेज भरकर भेजने पर साइबर बदमाशों ने कुछ रुपये भी भेजा. इसके बाद कहा कि अब रुपये यूपीआइ मर्चेंट में भेजा जायेगा. इस बीच जो भी रुपये उनकी ओर से भेजा जायेगा उसे वापस भी कर दिया जायेगा.आठ बार में की गयी रुपये की निकासी
अंकित का कहना है कि साइबर बदमाशों ने कुल 8 बार में उनके खाते से 1.59 लाख रुपये की निकासी कर ली. यह काम 28 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर के बीच किया गया. इसके बाद जब अंकित ने अपने रुपये की मांग की तब साइबर बदमाशों ने फोन ही उठाना बंद कर दिया. इसके बाद ही अंकित को यह अहसास हुआ कि साइबर बदमाशों ने शिकार हो गये हैं. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-legal-battle-between-the-counsel-and-the-lawyers-started-in-the-high-court-the-hc-stayed-the-notice-received-by-the-lawyers/">हाईकोर्टमें काउंसिल vs वकीलों की क़ानूनी लड़ाई शुरू, वकीलों को मिले नोटिस पर HC ने लगायी रोक [wpse_comments_template]
Leave a Comment