Search

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में शुरू होगी साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हन विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के तहत साइबरसिक्योरिटी की पढ़ाई शुरू होगी. हालांकि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी संकाय के छात्रों को साइबर सिक्योरिटी का एक पेपर पढ़ना है, लेकिन इस विषय को एक अलग कोर्स के रूप में शुरू करने की तैयारी चल रही है. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि यह कोर्स आने वाले या उसके बाद के सत्र से आरंभ कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/deepti-kumari-of-jharkhand-won-gold-in-senior-recurve-of-national-ranking-archery-competition/">झारखंड

की दीप्ति कुमारी ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता के सीनियर रिकर्व में जीता गोल्ड

 साइबर विद्यापीठ के साथ एमओयू

कोल्हान विश्वविद्यालय ने साइबरसिक्योरिटी की पढ़ाई के लिए साइबर विद्यापीठ के साथ एमओयू भी किया है, जो हाल ही में संपन्न हुआ. यह कोर्स 3 वर्षीय स्नातक स्तरीय होगा. प्रथम वर्ष में छात्रों को सर्टिफिकेट कोर्स का प्रमाणपत्र दिया जाएगा. द्वितीय वर्ष में डिप्लोमा का प्रमाणपत्र और तृतीय यानी अंतिम वर्ष में डिग्री का प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इस कोर्स को करने वाले विद्यार्थियों को काशी विद्यापीठ के द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए अस्थाई तौर पर नियोजित भी किया जाएगा.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp