Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साइबर ठगों ने साकची के कपड़ा व्यवसाई से की 2.67 लाख रुपये की ठगी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची ठाकुरबाड़ी रोड के रहने वाले व्यवसाई आनंद कावंटिया के खाते से साइबर ठगों ने 2,67,009 रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत की है. अपनी शिकायत में व्यवसाई ने बताया कि उनके साकची स्थित एचडीएफसी बैंक के एकाउंट से ठगों ने कुल पांच बार में पैसों की निकासी की है. उक्त बैंक अकाउंट उनके दुकान वुल सेंटर का है. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह वे अपनी दुकान में बैठे हुए थे. तभी उनके मोबाइल पर फोन नंबर 7866 973715 से कॉल आया और जुस्को के बिजली बिल बकाया होने की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-breakdown-due-to-rain-electricity-flowing-from-city-to-countryside-department-engaged-in-repairing/">चक्रधरपुर

: बारिश से ब्रेकडाउन : शहर से देहात तक गुल रही बिजली, दुरुस्त करने में जुटा विभाग

 क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करा कर उड़ाये रुपये

उन्हें ठग ने बताया कि आप 10 का भुगतान कर बिजली बिल को अपडेट कर ले नहीं तो दोपहर तक बिजली काट दी जाएगी. इसके लिए साइबर ठग ने उन्हें क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करा कर CRED ऐप के माध्यम से पेमेंट करने को कहा. आनंद कावंटिया ने ऐप के माध्यम से अपने एटीएम कार्ड से संबंधित सारे डिटेल्स (एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी कोड व एक्सपायरी डेट) अंकित कर दिए. इसके बाद उन्हें एक ओटीपी प्राप्त हुआ जिसे उन्होंने सबमिट कर दिया. इसके बाद पांच बार में उनके एकाउंट से पैसों की निकासी हो गई. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही