Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्वस्थ शरीर और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल चलाना जरूरी-कुणाल षाड़गी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा और टाटानगर ऊर्जा शाखा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को साइक्लोथॉन 2022 का आयोजन साकची में हुआ. साइक्लोथॉन में 8 महिलाएं एवं 40 बच्चे समेत कुल 123 लोगों ने भाग लिया. इस दौरान सभी को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वास्थ्य के साथ ही फिटनेस रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी उपस्थित होकर सभी का मनोबल बढ़ाया. इस मौके पर कुणाल में कहा कि साइकिल चलाने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बहुत सहयोग मिलता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pledge-administered-to-villagers-to-end-social-evils/">आदित्यपुर

: ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियां खत्म करने की दिलाई शपथ
[caption id="attachment_403078" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jsr-cyclethon-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> साइक्लोथॉन के विजेता प्रतिभागी[/caption]

फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज का दिया गया मंत्र

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा की इस वर्ष साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण में लगभग 450 शाखाओं के माध्यम से पूरे देश में कुल 1.5 लाख लोगों ने साइकलिंग हेतु जागरूकता अभियान चलाया और फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज मंत्र को अपने जीवन का हिस्सा बनने का संकल्प लिया. झारखण्ड प्रांतीय संयोजक आशुतोष काबरा ने कहा की झारखंड में लगभग 45 शाखाओं के माध्यम से 4000 से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया. कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडलीय उपाध्यक्ष अजय चेतानी, महामंत्री अरूण गुप्ता, सिंहभूम चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-meeting-of-indian-gauvansh-rakshak-promotion-council-and-vhp-concluded/">जमशेदपुर

: भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद एवं विहिप की दो दिवसीय बैठक संपन्न

कार्यक्रम में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टील सिटी शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल, टाटानगर ऊर्जा शाखा अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, संयोजक अनिमेष छपोलिया, आनंद अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, विमल रिंगसिया, भारत अग्रवाल, पंकज संघी, मुकेश गुप्ता, नवनीत बंसल, अमित हरलालका, पुनीत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मनीष चौधरी, पंकज मूनका, उमेश देबूका, रमेश अग्रवाल, नवीन पटवारी, रमेश अग्रवाल, उमेश देबुका, दीपक सपरिया, अनंत अग्रवाल, सन्नी चौधरी, अंकुर जैन, रिया चेतनी, शालु अग्रवाल, नैना लोधा, श्रेय सोंथलिया, स्वाति अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही