Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur (Rohit kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको गोलचक्कर के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों मे देवनगर निवासी दीपक कुमार और सोनू सरदार शामिल है. इस घटना में उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई है. इधर, घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायल दीपक ने बताया कि वे दोनों देव नगर में रहते है और मजदूरी कर जीवन यापन करते है. दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर काम के लिए जा रहे थे तभी पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह लोग घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-transport-minister-nitin-gadkari-laid-the-foundation-stone-of-the-first-double-decker-elevated-corridor/">जमशेदपुर

: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही