Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनएच पर साइकिल सवार को ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर ही मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत एनएच-33 पर यश प्लाजा के समीप बुधवार की सुबह साइकिल सवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया. ट्रेलर साइकिल सवार को रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया. घटना के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने मानगो पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान कुमरूम बस्ती निवासी राजू पात्रो (25) के रूप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार राजू साइकिल से डिमना चौक की ओर जा रहा था जबकि ट्रेलर भी डिमना की ओर ही जा रहा था. यश प्लाजा के पास राजू सड़क पार कर रहा था तभी ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsanagar-police-accused-of-breaking-leg-by-beating-station-in-charge-denied/">जमशेदपुर

: बिरसानगर पुलिस पर पीट कर पैर तोड़ने का आरोप, थाना प्रभारी ने नकारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही