Search

 
 
 

Jamshedpur : साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन 25 अगस्त को, पोस्टर का अनावरण

 
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच कर रहा आयोजन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आगामी 25 अगस्त (रविवार) को साइक्लोथॉन 4.0 (साइकिल रेस) का आयोजन किया जा रहा हैं. इसका आयोजन देश भर में 851 से अधिक शाखाएं एक ही दिन और एक ही समय पर करने जा रही हैं. जमशेदपुर शहर में इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. सर दोरबाजी पार्क के पास से रविवार सुबह सात बजे साइक्लोथॉन 4.0 का शुभारंभ होगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-welcomed-keshav-mahato-kamlesh-in-ranchi/">Jamshedpur

: रांची में कांग्रेसियों ने केशव महतो कमलेश का किया स्वागत
इसे सफल और यादगार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सिंहभूम चैम्बर भवन में मैराथन के पोस्टर का भव्य अनावरण किया गया. सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से पोस्टर का अनावरण किया. पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटानगर अचीवर्स शाखा के अध्यक्ष अंशुल रिंगसिया, अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल दिवस को भव्य तरीके से मनाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही