Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजादनगर में दिहाड़ी मजदूर को मारा चाकू

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत बामनगोड़ा चौक के पास मंगलवार की सुबह संजय सिंह को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद संजय घायल अवस्था में ही आजादनगर थाना पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. संजय तामोलिया का रहने वाला है. वह दिहाड़ी मजदूरी करता है. इसे भी पढ़ें : बेतिया">https://lagatar.in/bettiah-high-speed-thar-crushed-five-people-three-bike-riders-died-2-pedestrians-injured/">बेतिया

: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, फिर 2 राहगीर को मारी टक्कर
घटना के संबंध में संजय ने बताया कि वह हर दिन अपने घर से बामनगोड़ा चौक पर मजदूरी करने आता है. सुबह जब वह काम पर निकला तो चौक के पास पीछे से एक युवक आया और उसपर चाकू से वार करने लगा. किसी तरह जान बचाकर वह थाना पहुंचा. वहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही