Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में डालसा ने चलाया लीगल जागरुकता कार्यक्रम

Jamshedpur (Sanjay Kumar Tiwary) : झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा सोमवार को बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मेगा लीगल जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में डालसा जमशेदपुर के पैनल अधिवक्ता दिनेश कुमार साहू, लक्ष्मी विरुआ एवं अधिवक्ता मोहम्मद शकील मुख्य रूप से उपस्थित थे तथा पीएलवी में नागेन्द्र कुमार, संजय तिवारी, आशीष प्रजापति, जोबा रानी बास्के, सुनीता कुमारी  निताई चंद्र गोराई, शिव शंकर महतो, नंदा रजक आदि गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़">https://lagatar.in/baharagoda-olchiki-hul-baisi-meeting-organized/">बहरागोड़

: ओलचिकी हूल बाइसी की बैठक आयोजित

लक्ष्मी बिरुवा ने डालसा के कार्य प्रणाली के बारे में बताया

कार्यक्रम में पैनल लॉयर दिनेश कुमार साहू ने जिले में चलाए जा रहे मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोर्ट में लंबित मामले का मध्यस्थता द्वारा आपसी सहमति से समझौता कर निष्पादन कर सकते हैं और समय व पैसा दोनों बचा सकते हैं. वहीं पैनल लॉयर लक्ष्मी बिरुआ ने डालसा के कार्य प्रणाली के बारे में बताया और विशेषकर महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक होने की अपील किया. अधिवक्ता मोहम्मद शकील ने कहा कि न्याय से वंचित व जरुरतमंद लोग अपनी समस्याओं के समाधान पाने के लिए डालसा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-if-there-is-a-delay-in-getting-the-aadhaar-card-then-be-aware-some-youths-are-cheating-in-the-name-of-courier-service/">हजारीबाग

: आधार कार्ड मिलने में देर हो, तो हो जाएं सचेत, कोरियर सेवा के नाम पर कुछ युवक दे रहे झांसा

बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया जागरुकता अभियान

उन्होंने गरीब लोगों को विधिक सहायता कैसे मिलेगा, उसके बारे में विस्तार से बताया. साथ ही सरकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया गया. इसके अलावा मोबाईल वैन द्वारा बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया और पंपलेट बांटकर मध्यस्थता के बारे में जानकारियां दी गई. कार्यक्रम में बोड़ाम प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ सहित दर्जनों प्रखंड कार्यालय के कर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही