Jamshedpur (Sanjay Kumar Tiwary) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव नितीश निलेश सांगा के निर्देशानुसार मंगलवार को टीआरएफ गेट बर्मामाइंस में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान डालसा टीम के पीएलवी प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी एवं नागेन्द्र कुमार ने मजदूरों के बीच श्रम कानून एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया. कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को पीएफ, ईएसआई एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारें में भी जानकारी दी गई. साथ ही डालसा के कार्य व उद्देश्यों के बारे में भी बताया गया. इसके अलावा मजदूरों के अधिकार, ई श्रमिक कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमिक बीमा योजना, पेंशन योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, घरेलू हिंसा, सीनियर सिटीजन के अधिकार आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mental-health-service-program-organized-in-subdivision-hospital/">घाटशिला
: अनुमंडल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : डालसा ने टीआरएफ गेट के पास चलाया कानूनी जागरुकता अभियान
Leave a Comment