Search

 
 
 

जमशेदपुर : रविंद्र भवन में नृत्य उत्सव तीन से छह जून तक, बच्चों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील फाउंडेशन एवं कला उद्यान के संयुक्त त्तवावधान में रविंद्र भवन में तीन से छह जून तक नृत्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा. ये जानकारी कला उद्यान की संयोजिका नवनीता चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार दिवसीय कार्यशाला एवं नृत्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में कथक, ओडिसी, मणिपुरी, भरतनाट्यम, छऊ के विश्व ख्याति प्राप्त कलाकार इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे और बच्चों को सीखाएंगे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-were-troubled-by-the-extreme-heat-mercury-crossed-40-degrees/">चाईबासा

: अत्याधिक गर्मी से परेशान रहे लोग, पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

शाम में कलाकार करेंगे नृत्य प्रस्तुत

नवनीता ने बताया कि सुबह में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा एवं शाम को कलाकार द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए जायेंगे. चौधरी ने बताया कि यह कार्यशाला नि:शुल्क है. विशेष कर बच्चों में कला एवं नृत्य के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा कार्यशाला आयोजित करने के लिए सोनारी, कदमा में सामुदायिक केंद्र उपलब्ध कराया गया है. वर्तमान में बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-mobile-tower-of-kadalsokwa-village-is-also-on-the-target-of-naxalites/">किरीबुरू

: कदालसोकवा गांव का मोबाईल टावर भी है नक्सलियों के निशाने पर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही