Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब में मारवाड़ी महिला मंच का डांडिया धमाल रविवार को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के शुभ दिन चांद की चांदनी में साकची धालभूम क्लब में शाम 6.30 बजे से डांडिया धमाल का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 5 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चे, युवा एवं बुजूर्ग स्त्री, पुरुष शामिल हो सकते हैं. कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ पास के द्वारा ही होगा. जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी शनिवार को महिला मंच अध्यक्ष वीणा अग्रवाल एवं सुशीला खीरवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि डांडिया कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए प्रवेश पत्र हेतु बीना अग्रवाल (9304833999), सुशीला खीरवाल (9431952424), प्रभा पाडिया (9431934999), सीमा अग्रवाल (7858016351), सरस्वती अग्रवाल (8987517981) एवं मंजू मुसद्दी (9334080064) से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sdm-again-imposed-section-144-for-three-months-in-kadma-ganesh-puja-ground/">जमशेदपुर

: कदमा गणेश पूजा मैदान में एसडीएम ने पुनः तीन माह के लिए लगाया धारा 144

विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि डांडिया कार्यक्रम में शहर के मशहूर म्यूजिकल पार्टी शिरकत करेगी. सभी उम्र के बच्चे, महिलाएं और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. सभी प्रतियोगिता में नित्य एवं वेशभूषा के आधार पर होंगी. प्रतियोगिता के सफल लगभग 50 से अधिक लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा. डांडिया कार्यक्रम को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस कार्यक्रम के प्रायोजक समाजसेवी अनिल अग्रवाल, लता अग्रवाल, वर्षा मित्तल, अनु प्रसाद, शंकर लाल गुप्ता और अधिवक्ता अनिल तिवारी हैं. मंच की सभी सदस्य तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-honored-district-committee-officials-and-18-block-presidents/">जमशेदपुर

: कांग्रेस ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों व 18 प्रखंड अध्यक्षों को किया सम्मानित   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही