Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची रामगढ़िया सभा में डांडिया नाइट रंगीलो रास कार्यक्रम शनिवार को

 
Jamshedpur (Sunil Pande) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा डांडिया नाइट रंगीलो रास 2022 कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 24 सितंबर को साकची स्थित रामगढ़िया सभा में किया जा रहा है. इसमें अहम भूमिका कोलकाता के प्रसिद्ध डीजे सचिन मारवा निभायेंगे. यह जानकारी सुरभि शाखा की अध्यक्ष उषा चौधरी ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश एंट्री पास के माध्यम से होगी. एंट्री पास के लिए कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल 9386315051 एवं कविता अग्रवाल सीतारामडेरा एवं मोबाइल नंबर 7004534603 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-to-enjoy-cinema-in-multiplexes-on-national-cinema-day/">धनबाद

: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर मल्टीप्लेक्स में सिनेमा का आनंद लेने उमड़े लोग

1200 गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे

कार्यक्रम में भव्य डांडिया नाइट के दौरान कई तरह के लजीज व्यंजन की व्यवस्था भी की गई है. कार्यक्रम के दौरान कई पुरस्कार भी रखे गए हैं. कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 1200 रुपए का गिफ्ट वाउचर प्रत्येक टिकट पर दिए जा रहे हैं. इसे सफल बनाने में सचिव निधि अग्रवाल, नीलम देबुका समेत शाखा के सभी सदस्यों का बहुमूल्य योगदान मिल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही