Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं सुरभि शाखा का डांडिया नाइट रंगीलो रास कार्यक्रम 24 को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आगामी 24 सितंबर शनिवार को डांडिया नाइट रंगीलो रास 2022 का आयोजन रामगढ़िया सभा साकची में किया जायेगा. इसके प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को साकची श्री अग्रसेन भवन में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी ने बताया कि डांडिया नाइट रंगीलो रास कार्यक्रम में अहम भूमिका कोलकाता का प्रसिद्ध डीजे सचिन मारवा निभायेंगें. कार्यक्रम में प्रवेश एंट्री पास के माध्यम से होगी. एंट्री पास के लिए कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल (9386315051) एवं कविता अग्रवाल सीतारामडेरा (7004534603) से संपर्क किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-organized-capacity-building-program-for-vendors-involved-in-town-vending-committee/">जमशेदपुर

: टाउन वेंडिंग कमिटी में शामिल वेंडर्स के लिए क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित

पोस्टर लांचिंग में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव निधि अग्रवाल, नीलम देबुका आदि सदस्यों का योगदान है. पोस्टर लॉन्च के मौके पर प्रमुख रूप से मारवाड़ी समाज के गणमान्य क्रमशः अशोक चौधरी, ओमप्रकाश रिंगसिया, सुरेश सोंथालिया, अजय चेतानी, अरुण गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, बजरंग लाल, संतोष अग्रवाल, महावीर मोदी, सुरेश कवंटिया, गोविंद अग्रवाल, अशोक मोदी, बलराम अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, महेश सोंथालिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-counseling-for-admission-in-polytechnic-institutes-from-september-7/">जमशेदपुर

: पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 7 सितंबर से
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही