Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 23 को धूमधाम से मनेगी दानवीर भामाशाह की जयंती, एग्रिको से निकलेगी बाइक रैली

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी 23 अप्रैल को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाएगी. इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है. महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहु ने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन साकची एमजीएम गोलचक्कर के समीप किया गया है. इससे पहले सुबह 9.30 बजे एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से समाज के लोगों के द्वारा एक बाइक रैली निकाली जाएगी. उक्त रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए एमजीएम गोलचक्कर पहुंचेगी. जहां बारी-बारी से सभी सदस्य दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. समारोह के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला महासचिव पिंटू साव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार एवं जिला कमिटी के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-occasion-of-national-panchayati-raj-day-school-children-took-out-prabhat-pheri-in-potka/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में पोटका में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही