Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: दस्तार फिल्म के निर्माता चरणजीत सिंह अमन को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: सामाजिक संस्था पैगाम-ए-अमन और सांझी आवाज द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को शहर पहुचने पर दस्तार फिल्म के निर्माता चरणजीत सिंह अमन को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर चरणजीत सिंह अमन ने कहा कि फिल्म एवं टीवी के माध्यम से नई पीढ़ी तक सिख धर्म के बुनियादी सिद्धांत पहुंचाए जा सकते हैं और उसकी जड़े मजबूत की जा सकती हैं. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-14-april-saryu-banna-and-corona-earth-will-blackout/">शाम

की न्यूज डायरी।।14 अप्रैल।। सरयू-बन्ना और कोरोना। धरती होगी ब्लैकआउट। ट्रैफिक रूल तोड़ा तो खैर नहीं। फिजूलखर्च हुई तो निकाह नहीं पढ़ाएंगे काजी। इस बार मॉनसून होगा सामान्य। बिहार के अलावा कई वीडियो।।

फिल्‍म बनाने की क्‍या है वजह

उन्होंने कहा कि जब वे पंजाब जाते थे तो उन्हें यह बात बहुत तकलीफ देती थी कि जहां सिख पंथ की बुनियाद रखी गई वहां से भी दस्तार का धीरे-धीरे लोप हो रहा है. हरियाणा पंजाब में बड़े-बड़े गुरुद्वारे हैं, बड़े-बड़े धार्मिक स्कूल हैं, बड़ी कमेटियां हैं जिनका बजट अरबों रुपये का है. किंतु वहां भी दस्तार का प्रचलन कम हुआ है. इसके बाद ही उन्‍होंने फैसला लिया कि वह गुरुद्वारा की बजाय फिल्म निर्माण करेंगे और बच्चों को सिख पंथ के बुनियादी सिद्धांत के साथ जोड़ेंगे. इसी उद्देश्य से दस्तार फिल्म बनाई है.

दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्‍म

उन्होंने बताया कि दिसंबर में यह फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म निर्माण में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आई है. उन्होंने अगले प्रोजेक्ट सचखंड एक्सप्रेस की चर्चा की जिसके माध्यम से वह श्री दरबार साहिब एवं श्री हुजूर साहिब की अहमियत भी दर्शाएंगे. सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से पैगाम-ए-अमन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, सांझी आवाज के सरदार सतबीर सिंह सोनू, सरदार इंदर सिंह इंदर, सेंट्रल नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतेंद्र सिंह रोमी, महिवाल ट्रैवल्स के निदेशक दलजीत सिंह तथा अभिनेता गुरशरण सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-appeals-to-common-people-do-not-deposit-traffic-challan-amount-on-fake-link/">रांची

पुलिस की आम लोगों से अपील, फर्जी लिंक पर ट्रैफिक चालान की राशि ना करें जमा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही