Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 24 मार्च को होनेवाली मैट्रिक इंटर की परीक्षा की तिथि बदली

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड अधिविद्य परिषद ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की आगामी 24 मार्च को होनेवाली परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया है. परिषद की ओर से बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. परिषद की ओर से बताया गया है कि आगामी 24 मार्च को होने वाली मैट्रिक की गणित विषय की परीक्षा 25 मार्च को होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-only-3-principals-in-entire-kolhan-all-rest-depend-on-college-in-charge/">जमशेदपुर

: पूरे कोल्हान में मात्र 3 प्राचार्य, बाकी सभी कॉलेज प्रभारियों के भरोसे
25 मार्च को मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 से दोपहर 1:05 बजे तक गणित की परीक्षा होगी. इंटरमीडिएट के तीनों संकाय आईएससी, आईकॉम और आईए के परीक्षार्थियों की परीक्षा आगामी 5 अप्रैल को सुबह 9:45 से दोपहर 1:05 बजे तक होगी. इस दिन आईएससी के परीक्षार्थियों की जियोलॉजी, आईकॉम की बिजनेस स्टडीज और आईए के परीक्षार्थियों की साइकोलॉजी की परीक्षा होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही