Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दहेज नहीं देने पर बहू को घर से निकाला

Jamshedpur (Ashok Kumar) : दहेज लाकर नहीं देने पर बहू के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने का एक मामला बिष्टुपुर थाने में गुरुवार को दर्ज कराया गया है. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह हरिजन बस्ती की रहनेवाली पुष्पांजलि मुखी के बयान पर मामले में आरोपी पति शिवा मुखी, सास ममता मुखी और ससुर दिनेश मुखी उर्फ पेतरू को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pressure-increased-after-sending-the-accused-to-jail-in-the-shabbir-murder-case/">जमशेदपुर

: शब्बीर हत्याकांड में आरोपियों को जेल भेजने के बाद दबाव बढ़ा

दिसंबर 2020 को हुई थी पुष्पांजलि की शादी

पुष्पांजलि का कहना है कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2020 को धतकीडीह हरिजन बस्ती का शिवा मुखी के साथ हुई थी. शादी के बाद कुछ दिनों तक ही परिवार के लोगों ने ठीक से रखा. उसके बाद वे दहेज की मांग करने लगे. दहेज लाकर नहीं देने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे. 17 जनवरी को ससुरालवालों ने गाली-गलौज और मारपीट की. इसके बाद घर से निकाल दिया. इसके बाद मामला बिष्टुपुर थाने तक पहुंचा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ghat-firing-case-bachchu-yadav-gets-bail-from-high-court/">साहिबगंज

घाट गोलीबारी मामला: बच्चू यादव को हाईकोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही