Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर बना ओवरऑल चैंपियन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : रांची हेहल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 (क्लस्टर तीन) में 147 अंक के साथ डीएवी बिष्टुपुर ओवरऑल चैंपियन बना. स्कूल की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी परचम लहरा रहे हैं. यह हमारे लिए गर्व की बात है, जिससे विद्यालय की प्रतिष्ठा दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-your-plan-is-organized-by-your-government-in-karenjia-panchayat/">जगन्नाथपुर

: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार करेंजिया पंचायत में आयोजित

छात्र-छात्राओं ने दिखाया जलवा

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 में 25 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने 18 विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसी प्रमुख खेल शामिल थे. डीएवी बिष्टुपुर के खिलाड़ियों ने 147 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-remembrance-day-celebrated-at-police-center-martyrs-family-honored/">सरायकेला

: पुलिस केंद्र में मनाया गया संस्मरण दिवस, शहीद के परिजन सम्मानित
डीएवी हेहल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें समृद्धि मिश्रा ने शार्टपुट में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में रजत पदक अपने नाम किया. वहीं शुभ्रश्री ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया. जबकि बालक वर्ग में हिमांशु शेखर ने शॉर्टपुटऔर डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही