Search

 
 
 

जमशेदपुर : दयानंद पब्लिक स्कूल : राजकुमार मिस्टर और मल्लिका बनी मिस डीपीएस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकशी स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में शुक्रवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया. इसमें 97 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इनमें राजकुमार सिंह को मिस्टर और मल्लिका विश्वकर्मा को मिस डीपीएस का ताजमिला. वही 41 छात्र छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया.

छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया

इससे पूर्व एकेडमिक प्रोसेशन के साथ समारोह आरंभ हुआ. इसमें आर्य समाज ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ आरएन शर्मा, शिक्षा समिति के चेयरमैन ज्ञान तनेजा, मैनेजिंग ट्रस्टी राजीव तलवार समेत कमेटी के अन्य सदस्य शामिल हुए. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. स्कूल की प्राचार्य स्वर्णा मिश्रा ने स्वागत भाषण किया. समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही