Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने बच्चों को दिखाया जादू का शो

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कदमा एवं सोनारी के डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल में पढ़ने वाले वंचित छात्रों को मिलानी हॉल में चल रहे जादू का शो रविवार को दिखाया गया. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रोटारैक्ट क्लब के सहयोग से यह कार्यक्रम का आयोजित हुआ. इस संबंध में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने कहा कि डीबीएमएस द्वारा गरीब परिवार के बच्चों को नि:शुल्क बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए ट्रस्ट द्वारा कदमा और सोनारी में डीबीएमएल लिलिपुट स्कूल चलाया जाता है. जिसमें गरीब एवं वंचित परिवार के सैकड़ों बच्चे नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करते है. उन बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-election-symbol-distributed-for-anjuman-islamia-election/">चक्रधरपुर

: अंजुमन इस्लामिया इलेक्शन के लिए चुनाव चिन्ह वितरित

बच्चों ने जमकर की मस्ती

इस क्रम में रविवार को कुल 125 बच्चों को जादू का शो दिखाया गया. इस दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की, भरपूर आनंद लिया जो उनके चेहरे पर खिली मुस्कान और प्रसन्नता से स्पष्ट था. बच्चों के आने-जाने की व्यवस्था एवं नाश्ते का इंतजाम भी किया गया था. इस आयोजन को सफल बनाने में मॉडरेटर अंजलि गणेशन, अध्यक्ष आरटीआर हर्षा मोदी, सचिव आरटीआर काजल सिंह गहलौत और अन्य रोटरेक्टर आफरीन, सलोनी सिंह, दीक्षा, सृष्टि, शगुफ्ता, एस.देवी, परविंदर, पियाली, रेनू, अंजलि, असरिता, मनोज, अरसु सोरेन और बीरेंद्र पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही