Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : होली, शब-ए-बारात, हिन्दू नववर्ष को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक डीसी विजया जाधव एवं एसएसपी प्रभात कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी त्यौहार होली, शब-ए-बारात व हिन्दू नववर्ष के मौके पर जिले में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण पर विस्तृत चर्चा हुई. पदाधिकारियों को 107 एवं 116 की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया. कुछ जगहों पर नए थाना भवन निर्माण को लेकर जमीन उपलब्धता की भी समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-road-will-be-built-soon-from-guava-general-office-to-nuiya-village/">नोवामुंडी
: गुवा जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक जल्द बनेगी सड़क
के सहयोग से दुहराएंगे सुनहरा इतिहास : सुदेश महतो
: गुवा जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक जल्द बनेगी सड़क
विधि-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता
इस अवसर पर उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि विधि-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आगामी त्यौहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक प्रशासनिक तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति के साथ बैठक करने तथा अपने खुफियातंत्र को मजबूत करने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : जनता">https://lagatar.in/will-repeat-the-golden-history-with-the-cooperation-of-the-public-sudesh-mahato/">जनताके सहयोग से दुहराएंगे सुनहरा इतिहास : सुदेश महतो
Leave a Comment