Jamshedpur (Sunil Pandey) : डूमरिया प्रखंड के दंपाबेड़ा के रहने वाले टुना सबर व उसकी पत्नी सोमी सबर को सोमवार की रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. डीसी विजया जाधव भी दोनों को देखने देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी भी मौजूद थे. डीसी ने अस्पताल के चिकित्सकों से संबर दंपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही मौके पर मौजूद सिविल सर्जन एवं अन्य चिकित्सकों को टुना सबर के चर्म रोग के बेहतर इलाज एवं अन्य सभी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करते हुए बेहतर निगरानी के निर्देश दिया. डीसी के निर्देश के बाद सबर दंपति का अस्पताल के पेइंग वार्ड में रखकर बेहतर इलाज किया जा रहा है. फिलहाल टुना सबर को ऑक्सीजन दिया जा रहा है तथा एनएस एवं बी कॉम्प्लेक्स के साथ ब्लड चढ़ाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-academic-lecture-of-chemistry-department-organized-at-lbsm-college/">जमशेदपुर
: एलबीएसएम कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग का एकेडमिक लेक्चर आयोजित
: शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षण कार्य की समस्याएओं से कराया अवगत [wpse_comments_template]
: एलबीएसएम कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग का एकेडमिक लेक्चर आयोजित
लगातार न्यूज में खबर छपने के बाद डीसी ने लिया संज्ञान
जानकारी हो कि रविवार को सबर दंपति की बीमारी एवं माली हालत से जुड़ी खबर लगातार न्यूज ने प्रकाशित की थी. उक्त खबर के प्रकाश में आने के बाद उपायुक्त ने मौके पर डुमरिया प्रखंड की एक टीम को दम्पाबेड़ा भेजा साथ में चिकित्सक भी थे. चिकित्सकों की टीम ने मौके पर प्रारम्भिक जांच के बाद सीएचसी डुमरिया लाने का निर्णय लिया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. उपायुक्त ने आशा एवं उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि टुना सबर जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने परिजनों के बीच लौटेंगे. उपायुक्त ने अस्पताल के चिकित्सकों को सबर दंपति की बेहतर चिकित्सा करने तथा दोनों के स्वास्थ्य पर 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teachers-union-made-dse-aware-of-the-problems-of-teaching-work/">आदित्यपुर: शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षण कार्य की समस्याएओं से कराया अवगत [wpse_comments_template]
Leave a Comment