Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में शमशान भूमि पर आरसीडी द्वारा कराए जा रहे सड़क एवं नाली निर्माण मामले में डीसी ने मांगी रिपोर्ट

Jamshedpur (Sunil Pandey) : उलीडीह ओपी अन्तर्गत मानगो ननि के वार्ड नंबर 9 में पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर के द्वारा कराए जा रहे सड़क एवं नाली निर्माण मामले में उपायुक्त ने मानगो नगर निगम एवं पथ निर्माण विभाग से जानकारी मांगी है. उक्त सड़क एवं नाली के निर्माण के संबंध में आदिवासी जन कल्याण समिति ने आपत्ति जाहिर करते हुए उपायुक्त से इसकी शिकायत की थी. समिति के अध्यक्ष कैलाश बिरूआ ने बताया कि खाता संख्या 908, प्लॉट संख्या 4516 एवं खाता संख्या 909, प्लॉट संख्या 4394 शमशान भूमि है. उक्त जमीन का इस्तेमाल आदिवासी समाज (हो, मुंडा, संताल, कमर तांती आदि) शव दफनाने में करते आ रहा है. इसी बीच पथ निर्माण विभाग की ओर से वगैर ग्रामसभा कराए वहां सड़क एवं नाली का निर्माण शुरु कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mother-daughter-dragged-and-beaten-in-land-dispute-police-not-taking-action/">जमशेदपुर

: जमीन विवाद में मां-बेटी को घसीटकर पीटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

खुदाई में शव दफनाने का मिल सकता है सबूत

[caption id="attachment_630741" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kailas-birua-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> कैलाश विरुआ, अध्यक्ष आदिवासी कल्याण समिति[/caption] कैलाश विरूआ ने बताया कि उक्त शमशान भूमि पर शव दफन किया गया है. इसका प्रमाण वहां पांच-छह फीट की खुदाई से चल सकता है. कहा कि वर्ष 2014 में शमशाम भूमि से सटी सरकारी परती भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है. साथ ही वहां चाहरदीवारी का निर्माण किया गया है. उसी चाहरदीवारी से सटे आदिवासियों के मसना स्थल (शमशान) पर सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जा रहा है. दूसरी ओर मानगो नगर निगम ने वहां किसी तरह की योजना की स्वीकृति देने से इंकार किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-land-mafia-encroached-on-ryati-land-in-potka-complaint-to-dc/">जमशेदपुर

: पोटका में रैयती भूमि पर भूमि माफिया ने किया कब्जा, डीसी से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही