Search

 
 
 

जमशेदपुर : अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली पर डीसी ने लगाई रोक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पर उपायुक्त विजया जाधव ने तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक ने लगातार न्यूज को बताया कि शहरी एवं ग्रामीण अल्पसंख्यक स्कूल में शिक्षकों की बहाली पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/central-team-appreciated-the-light-house-project-1008-families-will-soon-get-shelter/">रांची

: लाइट हाउस प्रोजेक्ट को केंद्रीय टीम ने सराहा, 1008 परिवारों को जल्द मिलेगा आशियाना
उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में इंटरव्यू होने के बाद रिजल्ट जारी नही किया गया है और जहां शिक्षक बहाली के लिए इंटरव्यू नहीं हुआ है, उस पर अगले आदेश तक रोक लगाने के आदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया है. अल्पसंख्यक स्कूल में शिक्षकों की बहाली से संबंधित खबरें अखबार में प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त ने यह आदेश दिया है. इससे सभी अल्पसंख्यक स्कूल प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि नए सिरे से शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया उपायुक्त के निर्देश पर शुरू की जाएगी. अल्पसंख्यक स्कूलों में पारदर्शी तरीके से शिक्षकों की बहाली को पूर्ण करने के लिए उपायुक्त द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही