Search

 
 
 

जमशेदपुर : जैक बोर्ड की स्टेट टॉपर श्रेया सोनगिरी को डीसी ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) 10वीं की स्टेट टॉपर पूर्वी सिंहभूम की छात्रा श्रेया सोनगिरी को उपायुक्त विजया जाधव ने ट्वीट कर बधाई दी. चाकुलिया प्रखंड के आदिवासी विद्यालय, पुरनापानी की छात्रा श्रेया को जैक की परीक्षा में 98% अंक प्राप्त हुए हैं. अपने शुभकामना संदेश में उपायुक्त ने कहा कि श्रेया सोनगिरी की उपलब्धि से पूरा जिला गौरवांवित हुआ है. उन्होंने अपने एवं समस्त जिला प्रशासन की ओर से श्रेया सोनगिरी के उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traffic-affected-due-to-fallen-tree-on-station-road/">जमशेदपुर

: स्टेशन रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही