Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची समेत शहर की अन्य सड़कों के अतिक्रमण एवं जाम पर डीसी ने जतायी नाराजगी

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  उपायुक्त विजया जाधव ने साकची समेत शहर की प्रमुख सड़कों के अतिक्रमण, जाम रहने तथा अवैध पार्किंग को लेकर जवाबदेह अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की. उपायुक्त शुक्रवार को जिले की विधि व्यवस्था, खनन टास्क फोर्स एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक कर रही थी. अगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन को लेकर उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद को जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. खासकर साकची कालीमाटी रोड में सागर होटल तक तथा स्ट्रेट माइल रोड को जाम मुक्त बनाने का निर्देश दिया. इसके लिए दो दिनों तक माइकिंग करके लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने का निर्देश दिया. अगर लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटा पाए तो कब्जा हटाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-car-theft-from-bistupur-contractor-area/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर कांट्रेक्टर एरिया से कार की चोरी

मानगो पुल पर वाहन खड़े हुए तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेवार

बैठक में मौजूद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शहर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उटाने का पुलिस को निर्देश दिया. खासकर मानगो गोलचक्कर, मानगो पुल को जाम मुक्त बनाने के लिए तत्परता से कार्रवाई करने के लिए कहा. उन्होंने थानेदारों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि मानगो बस स्टैंड से निकलने के बाद कोई बस अथवा बड़ा वाहन मानगो पुल पर खड़ा नहीं हो पाए. जिले में लगे सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन एवं वीडियोग्राफर का आकलन जिले के महत्वपूर्ण स्थलों दोमुहानी, कदमा, पारडीह, एमजीएम, साकची गोलचक्कर आदि स्थलों पर करते हुए आउट पोस्ट/वाच टावर सी.एस.आर. मद से बनाने का निर्णय लिया गया. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107, 144 तथा 133 के तहत आवश्यक कार्रवाई करने तथा आर्म्स एक्ट एवं सीसीए का प्रस्ताव समय पर देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vice-chancellor-did-surprise-inspection-at-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

सड़क के दोनों तरफ पांच फीट का बनेगा पार्किंग एरिया

बैठक में मौजूद मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को उपायुक्त ने तीन दिनों के अंदर सड़क के दोनों तरफ पांच फीट की पार्किंग लाईन बनाने का निर्देश दिया. जिससे लोग यत्र-तत्र वाहन खड़ा करने की बजाय पार्किंग लाईन पर वाहन खड़ा करें. वहीं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को पार्किंग टिकट की वैधता पूरे दिन के लिए वैध करने को कहा गया. साथ हीं उस पार्किंग टिकट को आस-पास के पार्किंग एरिया के लिए भी वैध करने के लिए कहा. वहीं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम को आवश्यक साईननेज बोर्ड, पार्किग जोन एवं नो पार्किग जोन का 3 दिनों के अंदर व्यवस्था करने के लिए कहा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-the-efforts-of-the-councilor-in-govindpur-the-roads-damaged-in-the-rain-were-repaired/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में पार्षद के प्रयास से बरसात में खराब हुई सड़कों की हुई मरम्मत

22 पर प्राथमिकी, 31 लाख वसूला जुर्माना

समीक्षा के दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने बताया जिले में लघु खनिजों में कुल खनन पट्टो की संख्या 29 है. जिसमें 17 चालू हैं. जबकि 12 बंद हैं. वहीं वृहद खनिज में कुल खनन पट्टो की संख्या 13 है, जिसमें नौ चालू हैं तथा चार खनन पट्टा बंद है. उन्होंने बताया कि अबतक 48 लोगों पर कार्रवाही की गई है. जिसमें 22 पर प्राथमिकी दर्ज है. 24 वाहन जप्त किए गये है एवं 31,02,974 रूपया की वसुली की गई है. वहीं उत्पाद विभाग की ओर से अप्रैल से अगस्त 2022 तक 268 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें 14 लोगों को जेल भेजा गया है. जबकि 220 आरोपी फरार हैं. विभाग ने कार्रवाई में 2 लाख, 59 हजार रूपया की वसूली की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-state-temporary-electricity-employees-union-meets-gm-handed-over-list-of-employees/">जमशेदपुर

: झारखंड राज्य अस्थाई विद्युत कर्मचारी संघ ने जीएम से की मुलाकात, सौंपी कर्मचारियों की सूची
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही