Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : किशोरी समृद्धि योजना की सुस्त रफ्तार पर डीसी ने जतायी नराजगी

  • 55 हजार में मात्र 10830 का ही फॉर्म पेंशन शाखा में पहुंचा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त अनन्य मित्तल जिले में सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का फॉर्म भरवाने एवं जमा करने की सुस्त रफ्तार पर नराज हुए. अब तक मात्र 10830 छात्राओं का ही फॉर्म समाज कल्याण विभाग (पेंशन शाखा) में जमा हो पाया है. जबकि जिले के लक्ष्य 55 हजार छात्राओं को उक्त योजना से जोड़ने का है. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि अबतक सभी प्रखंडों से 32784 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनमें 10830 आवेदन जांचोपरांत समाज कल्याण कार्यालय में जमा किया गया है. बाकी बचे 21954 आवेदन प्रखंड के परियोजना कार्यालय में सत्यापित किए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-action-will-be-taken-against-those-who-do-not-start-construction-of-abua-house-bdo/">Chakradharpur

: अबुआ आवास का निर्माण शुरू नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई – बीडीओ

सीडीपीओ, बीईईओ व हेडमास्टर की तय होगी जवाबदेही

सत्यापन में इतनी शिथिलता बरतने पर उन्होंने बाल विकास परियाजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) को फटकार लगायी. वहीं स्कूलों से फॉर्म भरवाने एवं कलेक्ट करने में शिथिलता बरतने पर बीईईओ एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में पहले ही काफी विलंब हो चुका है. अब ज्यादा विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक सप्ताह में अगर बचे हुए फार्म समाज कल्याण शाखा में नहीं पहुंचते हैं तो जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. उपायुक्त ने छूटे हुए बालिकाओं से आवेदन प्राप्त करने के लिए सभी सीडीपीओ एवं बीईईओ को एक सप्ताह का समय दिया तथा आपस में समन्वय बनाते हुए योजना में शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-44-railway-employees-were-interrogated-on-the-second-day-in-the-investigation-of-howrah-mumbai-mail-accident/">Chakradharpur

: हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटना की जांच में दूसरे दिन 44 रेल कर्मचारियों से हुई पूछताछ
ज्ञात हो कि जिले की 8वीं से 12वीं कक्षा में नामांकित छात्राओं तथा स्कूल/कॉलेज में अध्ययनरत 18 एवं 19 आयु वर्ग के बालिकाओं को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जाना है. इसके तहत 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500 रु. और 10वीं, 11वीं, और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी है. वहीं 18 या 19 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर सरकार की ओर से एकमुश्त अनुदान स्वरूप 20,000 रुपये दिए जाते हैं. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-federation-conducted-employee-awareness-program-among-government-employees/">Chandil

: सरकारी कर्मचारियों के बीच फेडरेशन ने चलाया कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम
उपायुक्त शुक्रवार को राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे. समीक्षा में समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के अलावे जिला स्तर से उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, बीईईओ, महिला पर्यवेक्षिका वीसी से जुड़े थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही