Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीसी ने डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह जागरूकता रथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को डेंगू रोग और उसके रोकथाम के बारे में जागरूक करेगा. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि डेंगू के रोकथाम और नियंत्रण के लिए जन भागीदारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से डेंगू को लेकर जागरूक रहने और इसके रोकथाम के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने की अपील की. कहा कि घर में एवं आसपास साफ-सफाई रखें. कहीं भी जल जमाव ना होने दे. घर एवं आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें. डेंगू का प्रसार जिले में नहीं हो इसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-two-day-training-camp-for-teachers-was-organized-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही