Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीसी ने सुपर जोनल एवं जोनल दंडाधिकारियों के साथ की बैठक

 
Jamshedpur (Sunil Kumar Pandey) : सोमवार को उपायुक्त ने परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर पूजा के दौरान विधि व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में सुपर जोनल एवं जोनल दंडाधिकारियों के अलावे वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थिति तथा मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए. खासकर यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक यातायात को मुख्य सड़कों में जाम की समस्या नहीं हो इसको लेकर ठेला-खोमचे वालों को सड़क से दूर लगवाने का आदेश दिया. कोई वाहन अगर सड़क पर खराब होती है तो तत्काल उसे हटवाने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-double-murder-in-muzaffarpur-controversy-took-place-during-daru-party/">बिहारः

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दारू पार्टी के दौरान हुआ था विवाद
डीसी ने कहा कि वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थल पर ही हो ताकि यातायात व्यवस्था को रेग्यूलेट करने में परेशानी नहीं हो. साथ ही पूजा कमेटियों एवं प्रतिनियुक्त वॉलंटियर से भी सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही. साथ ही पंडालों एवं इसके इर्द-गिर्द 24 घंटे साफ सफाई कराने को कहा. बैठक में एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, निदेशिक एनईपी ज्योत्सना सिंह, डीसीएलआर रविन्द्र गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही