Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रखंड कार्यालय में डीसी ने किया पेंशन योजना शिविर का उद्घाटन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : राज्य सरकार के द्वारा 60 वर्षीय आयु से पेंशन राज्य की जनता को दी जा रही थी पर वर्तमान समय में महिलाओं को 50 वर्ष और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों को 50 वर्ष से पेंशन की सुविधा दी जाएगी. इसे लेकर जमशेदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय पेंशन शिविर लगाया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-imposed-fine-on-central-and-state-government/">झारखंड

हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर लगाया जुर्माना
वहां इस शिविर का शुभारंभ जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान डीडीसी मनीष कुमार, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सामाजिक कल्याण पदाधिकारी समेत पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को इस योजना के लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-parents-should-not-give-fear-of-exams-to-their-children-behave-friendly-with-them-dodrajka/">चाईबासा

: अभिभावक बच्चों में परीक्षा का भय न दें, उनसे मित्रवत व्यवहार करें : दोदराजका
इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की यह कल्याणकारी योजना है ऐसे में अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ मिल सके इसका लक्ष्य निर्धारित करते हुए जिले के विभिन्न पंचायत में शिविर लगाया जा रहा है साथ ही-साथ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है ताकि लोग इस कल्याणकारी योजना से लाभान्वित हो सके. इसे भी पढ़ें : सिख">https://lagatar.in/sikh-for-justice-calls-upon-maoists-to-stop-matches-in-ranchi-threatens-india-and-england-cricket-teams/">सिख

फॉर जस्टिस ने माओवादियों से रांची में मैच रोकने का किया आह्वान,  इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम को दी धमकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही