Search

 
 
 

Jamshedpur : डीसी ने किया बिरसानगर किफायती आवास योजना का निरीक्षण, निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश

इस योजना के तहत निर्माणाधीन दो टॉवरों में लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. उपायुक्त ने संवेदकों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि लाभुकों को शीघ्र ही आवास उपलब्ध कराया जा सके.
 
आवास योजना का निरीक्षण करते उपायुक्त.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन दो टॉवर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की. इस योजना के तहत निर्माणाधीन दो टॉवरों में लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. उपायुक्त ने संवेदकों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि लाभुकों को शीघ्र ही आवास उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहरी गरीब परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है और इसमें किसी भी प्रकार से अब विलंब न हो. 

निर्माण स्थल पर सुनिश्चित करें मजदूरों की सुरक्षा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कार्य के दौरान सुरक्षात्मक मानकों का पालन करने तथा न्यूनतम मजदूरी भुगतान नियमित रूप से करने का निर्देश संवेदकों को दिया. साथ ही उन्होंने बिजली, पेयजल, ड्रेनेज एवं पहुंच पथ जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि लाभुकों के शिफ्टिंग के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अग्रिम रूप से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए. राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य लाभुक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिले, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हो. मौके पर उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंद्रजीत सिंह, कार्यपाल अभियंता दीपक सहाय व अन्य तकनीकी पदाधिकारी एवं संवेदक उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही