Search

 
 
 

Jamshedpur : डीसी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम के रख-रखाव की जांच की

 
  • विधानसभा चुनाव में ईवीएम का किया जाएगा इस्तेमाल
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले में ईवीएम, वीवीपीएटी का एफएलसी (प्रथम चरण की जांच) की जा रही है. इसके तहत बृहस्पतिवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले क अन्य पदाधिकारियों के साथ जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह पंचायत स्थित ईवीएम वेयर हाउस पहुंच कर एफएलसी (फ्रर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने एफएलसी कर रहे इंजीनियरों से ईवीएम, वीवीपीएटी को लेकर चर्चा की. साथ ही ईवीएम वेयरहाउस का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा सहित सीसीटीवी कैमरों, साफ सफाई आदि सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से जांच की. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-bhumij-community-burnt-effigy-of-cm-and-education-minister/">Gudabanda

: भूमिज समाज ने सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा संबंधित ली जानकारी

इस दौरान अधिकारियों को वेयर हाउस की सुरक्षा चाकचौबंद रखने तथा सभी सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय रखने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली. साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की भी गहनता से जांच की. ईवीएम वेयर हाउस की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही