Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीसी ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया निर्देश

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त विजया जाधव ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए जिले के दोनों अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ टैग किया है. साथ ही उन्हें निर्देश दिया है कि वे नीलाम पत्र वाद से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए नीलाम पत्र पदाधिकारी के न्यायालय से जारी वारंट का निष्पादन सुनिश्चित करें. वहीं, कार्यपालक दंडाधिकारी (धालभूम) रश्मि रंजन एवं जिले के सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने न्यायालय से निर्गत वारंट का अपने स्तर से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-meeting-was-held-regarding-the-martyrs-day-event-to-be-held-on-september-8/">मनोहरपुर

: 8 सितंबर को होने वाले शहीद दिवस आयोजन को लेकर हुइ बैठक

इन्हें किया गया टैग

  • संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी-सह नीलाम पत्र पदाधिकारी, धालभूम के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार महतो.
  • भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी, धालभूम, रवींद्र गागराई के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार महतो.
  • एसडीओ सह एलआरडीसी घाटशिला सत्यवीर रजक के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती एवं जयप्रकाश करमाली को टैग किया गया है.
  • नीलाम पत्र पदाधिकारी बी माहेश्वरी के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी ज्योति कुमारी एवं नीलाम पत्र पदाधिकारी दिलीप कुमार मंडल के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी निशा कुमारी को टैग किया गया है.
इसे भी पढ़े : किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-sbis-link-has-failed-for-four-days-due-to-thunderstorm-all-work-has-come-to-a-standstill/">किरीबुरु:

वज्रपात के कारण चार दिन से फेल है एसबीआई का लिंक, तमाम कामकाज ठप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही