Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद की पांच-छह वर्ष पहले चयनित योजनाएं अब तक पूरी नहीं हो पायी हैं. कई योजनाएं अब तक लंबित है. इसका खुलासा उपायुक्त के द्वारा योजनाओं की समीक्षा बैठक में हुआ है. उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को वैसी योजनाओं की बची हुई राशि वापस करने का निर्देश दिया जो अब तक पूरी नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beautification-of-sakchi-strait-mile-road-will-be-done-on-the-lines-of-bistupur/">जमशेदपुर
: साकची स्ट्रेट माइल रोड का बिष्टुपुर की तर्ज पर होगा सौंदर्यीकरण
: टीएसएएफ ने क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप में 17 मेडल जीते
: साकची स्ट्रेट माइल रोड का बिष्टुपुर की तर्ज पर होगा सौंदर्यीकरण
योजनाओं की निगरानी करे अधिकारी : डीसी
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की. उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों का पैसा खर्च नहीं करना सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों की श्रेणी में आता है. उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि अगर योजनाओं का चयन करते हैं तो उसकी सतत निगरानी करें तथा पूर्णता का ध्यान रखें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsaf-won-17-medals-in-climbing-championship/">जमशेदपुर: टीएसएएफ ने क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप में 17 मेडल जीते
Leave a Comment